फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kubarihi Rani Pranapriya Jani, again and again wits

कुबरिहि रानि प्रानप्रिय जानी, बार-बार बुद्धि बखानी

Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kubarihi Rani Pranapriya Jani, again and again wits
तितरौदा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : BARAUT
बिनौली/खेकड़ा। कुबरिहि रानि प्रानप्रिय जानी। बार बार बुद्धि बखानी। तोहि सम हित न मोर संसारा। बहे जात कई भइसि अधारा। भावार्थ : कुबरी को रानी ने प्राणों के समान प्रिय समझकर बार-बार उसकी बड़ी बुद्धि का बखान किया और बोली- संसार में मेरा तेरे समान हितकारी और कोई नहीं है। तू मुझे बही जाती हुई के लिए सहारा हुई है।
विज्ञापन

तितरौदा गांव की धर्मशाला में रामलीला मंचन में मंगलवार को डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में मन्थरा-कैकेयी संवाद, कोप भवन में रानी कैकेयी का राजा दशरथ से दो वर मांगने का कलाकारों ने मनमोहक मंचन किया। मंचन में राजा दशरथ दरबार में श्रीराम को युवराज पद देने की घोषणा करते हैं। धूमधाम से राम के राजतिलक की तैयारियां चलती हैं, इसी बीच दासी मन्थरा जाकर रानी कैकेयी के कान भरती है। तब रानी अपनी दासी मंथरा की बातों में आकर आभूषण आदि त्यागकर कोप भवन में चली जाती है। यह समाचार पाकर राजा दशरथ जाते हैं और रानी से इसका कारण पूछते हैं।
विज्ञापन

कैकेयी तब राजा को पूर्व में दिए गए दो वर मांगने का वचन याद दिलाती है और राम की शपथ दिलाकर राजा से दो वर भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती है। यह सुनकर राजा हतप्रभ रह जाते हैं। दुखी मन से रानी के सामने अनुनय विनय करते हैं, लेकिन रानी की हठ के आगे उनकी एक नहीं चलती। अंतत: वह असहनीय कष्ट के चलते मूर्छित हो जाते हैं। वहीं श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली की ओर से शिव मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला में राम जन्म, गुरुकुलीय शिक्षा दीक्षा और ताड़का वध का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान में राम वनवास का मार्मिक मंचन हुआ। धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य राम बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने राम बरात पर पुष्प वर्षा की। राम बरात जैन कालेज रोड से शुरू होकर बाजार चौकी चौराहा, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, मोहल्ला गिरधरपुर, मोहल्ला मुंडाला, मोहल्ला औरंगाबाद से होते हुए गांधी प्याऊ पर पहुुंची। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने भगवान राम की आरती कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed