{"_id":"5ed93d0f8ebc3e909214a1c7","slug":"kovid-investigation-will-start-with-true-net-machine-in-the-district-itself-baghpat-news-mrt4848464130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ही ट्रू-नेट मशीन से शुरू होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ही ट्रू-नेट मशीन से शुरू होगी कोविड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण के देहात तक फैले खतरे के बीच राहत भरी खबर है। कोविड की कुछ जांच अब जिले में ही ट्रू-नेट मशीन के माध्यम से हो सकेगी। रोजाना अधिकतर इस मशीन से बीस जांच होगी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस मशीन को पहले ही मंजूरी दे रखी है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग के बाद शुक्रवार से यह मशीन जांच के लिए उपलब्ध रहेगी।
आईसीएमआर ने टीबी की जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीन कोविड की जांच के लिए मंजूरी दी थी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के लैब कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया गया। सीएमओ डॉ आरके टंडन एवं डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि जिले को भी यह मशीन आवंटित की गई है। यह मशीन बहुउद्देशीय है। कोरोना संक्रमण रहने तक इसका इस्तेमाल कोविड जांच में होगा और इसके बाद इसका प्रयोग टीबी की जांच में किया जा सकेगा। शुक्रवार को जिले को मशीन मिल जाएगी और संभवत: इससे जांच भी शुरू हो जाएगी।
क्या होगा लाभ
बागपत। जिले से कोविड के सैंपल जांच के लिए दूरदराज के जिले मेरठ और लखनऊ में भेजे जाते हैं। रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। मशीन से अब जिले में भी रोजाना कम से कम 20 सैंपल की जांच हो जाएगी। इमरजेंसी के मामलों में मशीन बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
फेल हो चुकी रैपिड किट
बागपत। जिले में जांच के लिए पहले रैपिड किट भी मंगाई गई थी, लेकिन किट को आईसीएमआर ने रिजेक्ट कर दिया था। किट से जिले में 46 जांच हुई थी।