{"_id":"584076994f1c1bb61fde7d1c","slug":"kotwali-furore-reached-a-banker","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा देख कोतवाली पहुंच गए बैंककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा देख कोतवाली पहुंच गए बैंककर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत केनरा बैंक के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत में बैंक और एटीएम से रुपये नहीं मिलने से खफा लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बावली गांव में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम किया। जगह-जगह पुलिस और बैंक कर्मचारियों से नोकझोंक हुईं। लोगों का कहना है कि आरबीआई ने जो नियम निर्धारित किए थे, उनके अनुसार भी भुगतान नहीं हो रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ हंगामा बढ़ता देख बड़ौत कोतवाली पहुंच गए और पुलिस सुरक्षा मांगी।
बृहस्पतिवार को बावली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्राहकों की पुलिस और बैंक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक र्हुइं। बैंक मेें तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी अपने लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उधर, शहर में पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंक शाखाओं में रुपये नहीं मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बिनौली-बड़ौत मार्ग जाम कर दिया। वहीं, नगरपालिका स्थित पंजाब नेशनल बैंक मेें भी ग्राहकों ने रुपये न मिलने पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख पंजाब नेशनल बैंक के अमन पाल, कौशल, प्रहलाद, गौरव पंवार, जगदीश, राहुल, सुरेंद्र, संजीव आदि तो बड़ौत कोतवाली पहुंच गए और पुलिस सुरक्षा मांगी। बैंक अधिकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक वे शाखा नहीं खोलेंगे। उधर, ग्राहक भी बैंक शाखा पर धरना देकर बैठ गए। बाद मेें पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्राहकों को समझाकर धरने से उठवाया और काम सुचारु कराया। सुरेंद्र, प्रदीप, अशोक, नरेद्र, हरपाल, अनीता, विनीत, अनुज, अरुण, प्रताप, राजेश, भोपाल, महक सिंह, रवींद्र, जयपाल, जितेंद्र शामिल रहे।
उधर, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नफीस सिद्दीकी और नगराध्यक्ष बाबूराम सैनी ने नोटबंदी के बाद उद्योग धंधों पर पड़ रहे बुरे असर व जनता की परेशानी को लेकर राष्ट्रपति को पत्र भेजकर बैंकों में नई करेंसी उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं छपरौली में पीएनबी पर उपभोक्ताओं ने भुगतान न होने की दशा में जमकर हंगामा किया और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं की भीड़ के चलते आगे निकलने की होड़ में बैंक के मैन गेट का शीशा भी टूट गया। शाखा प्रबंधक अमित गुप्ता ने कहा कि नियमानुसर कैश वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, खेकड़ा में बैंक शाखाओं में पुराने नोट जमा करने एवं नए नोट लेने के लिए सुबह सात बजे से ही लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। ओरियंटल बैंक शाखा में नए नोट न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने मार्ग पर जाम लगा रहे आक्रोशित खाता धारक को किसी तरह समझाकर शांत कर जाम खुलवाया।
वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी में ओबीसी बैंक में कैश नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगेां को समझाकर जाम खुलवा दिया। उधर, कसबे की मिथलेश का कहना है कि उसकी बिटिया की आठ दिसंबर को शादी है, वह बैंक के चक्कर काट रही है। लेकिन उसे अब तक रुपये नहीं मिले।