फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Knocked the door of the High Court in protest against the extension of the boundary of the municipality

नगर पालिका के सीमा विस्तार के विरोध में हाईकोर्ट पहुंची प्रधान

Fri, 07 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Knocked the door of the High Court in protest against the extension of the boundary of the municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद से खींचतान भी खत्म नहीं हो रही है। जिन गांव सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली को पालिका में शामिल किया गया है, इनमें से एक प्रधान हाईकोर्ट में पहुंच गई हैं। उन्होंने पालिका सीमा विस्तार के विरोध में याचिका दायर की गई है। कार्यकाल पूरा कराए जाने का तर्क रखा है।
बागपत शहर का दायरा बढ़ने के बावजूद इसका विस्तार नहीं किया गया था। जिला मुख्यालय भी सिसाना व निवाड़ा गांवों के बीच में बनने के बावजूद पालिका की सीमा नहीं बढ़ाई गई, जबकि इसकी मांग लगातार उठ रही थी। इसको देखते हुए ही बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया करीब ढ़ाई महीने पहले शुरू की गई थी। जिस पर शासन ने मुहर लगाते हुए सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद, औद्योगिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल कर दिया।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से जहां लोग खुश हैं। वहीं प्रधानों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसको लेकर नयागांव हमीदाबाद गांव की प्रधान हाईकोर्ट पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही सीमा विस्तार किए जाने की याचिका दायर की है। प्रधानों ने तर्क दिया है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं। इस तरह बीच में उनका कार्यकाल खत्म करना सही नहीं है। इसलिए उनका कार्यकाल पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोकतांत्रिक तरीके से जनता ने प्रधानों को चुना है। सरकार इस तरह केवल एक साल में कैसे कार्यकाल खत्म कर सकती है। इस फैसले के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें कार्यकाल पूरा कराने की मांग की गई है। हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।-अंजली चौधरी, प्रधान नयागांव हमीदाबाद

बागपत नगर पालिका

बागपत नगर पालिका- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed