फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Knife attack on Mahamandaleshwar Bhaiyadas Maharaj

Baghpat News: महामंडलेश्वर भैयादास महाराज पर चाकू से हमला

Wed, 12 Apr 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on Mahamandaleshwar Bhaiyadas Maharaj
डूंडाहैडा गांव स्थित बालाजी आश्रम में महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज से घटना के बारे में जानकार
- हमले में बाल बाल बचे बालाजी धाम के महामंडलेश्वर, श्रद्धालुओं ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

फोटो नंबर 11केएआर 2,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज पर आश्रम में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करते समय एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महाराज बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी हमलावर को पकड़कर चाकू समेत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से हमले के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
डूंडाहेड़ा गांव स्थित बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज ने मंगलवार दोपहर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12 बजे वह भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान हाथ में चाकू लहराते हुए एक युवक आश्रम में पहुंचा। आरोपी युवक ने उन्हें कहा कि वह उन्हें जान से मारने के लिए आया है और मारकर ही जाएगा। इतना कहकर उसने चाकू से महाराज पर हमला कर दिया। हमले में वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आश्रम में मौजूद श्रद्धालु और साधु-संत दौड़कर उनके पास पहुंचे। श्रद्धालुओं को देखकर आरोपी ने चाकू लहराते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़ लिया और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आश्रम में पहुंचकर महाराज जी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरोपी को चाकू सहित पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर भैयादास महाराज का कहना है कि यह भगवान का चमत्कार है कि वे हमले में बच गए। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि भैयादास महाराज ने आरोपी हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपी खेकड़ा निवासी देवेंद्र पाल है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमले के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डूंडाहैडा गांव स्थित बालाजी आश्रम में महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज से घटना के बारे में जानकार

डूंडाहैडा गांव स्थित बालाजी आश्रम में महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज से घटना के बारे में जानकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed