{"_id":"619e7e5c2c8118239742fcba","slug":"knife-and-screwdriver-in-two-sides-in-dispute-over-eating-food-kahkra-news-mrt5661067142","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर खाना खाने के विवाद मे दो पक्षो के बीच चले चाकु और पेचकस, दोनो पक्षो के पांच लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल पर खाना खाने के विवाद मे दो पक्षो के बीच चले चाकु और पेचकस, दोनो पक्षो के पांच लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार बस्ती में होटल में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला लाइनपार बस्ती में होटल में खाना खाने के विवाद में युवकों के दो पक्षाें में हुए संघर्ष में जमकर पेंचकस और चाकू चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लाइनपार बस्ती निवासी इरशाद और उसका भाई इरफान मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में मेडिकल स्टोर चलाते है। मंगलवार की देर शाम दोनों अपने पिता इसरार के साथ स्टोर से घर लौट रहे थे। निकट ही एक होटल में तीनों खाना खाने लगे। बस्ती के ही दो युवक आसिफ और सलीम भी वहां खाना खाने के लिए पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच खाना परोसे जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनो पक्षों के बीच जमकर चाकू और पेंचकस चले। संघर्ष में पांचों गंभीर घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनो पक्षों के बीच किसी तरह बीच बचाव कराया। इसके बाद दोनो पक्षों के घायलों ने परिजनों संग कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों को खेकड़ा सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। मामले की जांच कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।