फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kitchen garden could be built in just ten schools

बजट के अभाव में दस विद्यालयों में हो सका किचन गार्डन का निर्माण

Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden could be built in just ten schools
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन में ताजी सब्जी मुहैया कराने के लिए 338 विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। शासन स्तर से दस विद्यालयों के लिए ही बजट जारी किया गया। बजट के अभाव में अन्य विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के 338 परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। शासन ने एक किचन गार्डन के निर्माण के लिए पांच हजार रुपये का बजट निर्धारित किया था। शासन स्तर से दस विद्यालयों का ही बजट जारी किया गया है। बजट न मिलने से विद्यालयों में किचन गार्डन का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बनाए गए किचन गार्डन
बागपत ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक धनौरा सिल्वर नगर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक ग्वालीखेड़ा, खेकड़ा ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर, पिलाना ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय हिसावदा, बड़ौत ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बडक़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफाबाद थल, छपरौली ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय रठौड़ा, बिनौली ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवाड़ा और उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ल में किचन गार्डन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन स्तर से जिले के 338 विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए निर्देश दिए थे। अब प्रत्येक जनपद के दस-दस विद्यालयों का चयन कर किचन गार्डन बनाने का बजट जारी किया गया है।-फरजान शैरफ, जिला समन्वयक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed