फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kist

बड़े बकाएदारों को नहीं लुभा पाई आसान किस्त योजना

Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
kist
बड़े बकाएदारों को नहीं लुभा पाई आसान किस्त योजना
विज्ञापन

बड़ौत। बिजली के बड़े बकाएदारों को सरकार की आसान किस्त योजना लुभा नहीं पा रही है। विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े बिजलीघरों की बात करें तो 17872 ऐसे उपभोक्ता है, जिन पर दस हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इससे ऊर्जा निगम के अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई है।

शासन ने बड़े 4 किलोवाट तक के ग्रामीण और शहरी बकायादार उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना संचालित की है। योजना के तहत 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद बकायेदार ग्रामीण उपभोक्ता 24 और शहरी उपभोक्ता 12 आसान किस्तों में अपना बकाया अदा कर सकते हैं। लेकिन यह योजना भी बकायादारों को नहीं लुभा पा रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से लेकर लाइन स्टाफ तक एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं। इसके चलते ही रविवार को भी कार्यालय खोले गए ताकि उपभोक्ता पंजीकरण कर सके। लेकिन कोई नहीं आया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के बिजलीघरों की बात करें तो 17872 ऐसे बकायेदार है, जिन पर दस हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि आसान किस्त योजना में एक से चार किलोवाट तक के घरेलू ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगे ब्याज शत-प्रतिशत माफ हो रहे है। पंजीकरण कराते समय तत्कालीन बिल की राशि और बकाए की पांच प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसका लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच सके, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उपखंडों पर कैंप भी लगाएं जा रहे है।
विज्ञापन

बिजलीघर दस हजार रुपये से अधिक बकायादारों की संख्या
असारा 931
बावली 1071
बरवाला 509
इब्राहिमपुर माजरा 747
ककड़ीपुर 224
किरठल 1403
किशनपुर बिराल 1542
कोताना रोड 449
मुकंदपुर 171
छपरौली टाऊन 795
अदलाहाबाद 722
आदर्श नंगला 1443
छपरौली देहात 1492
जौनमाना 845
ककौर 427
कूर्डी 592
लूंब 650
लोयन मलकपुर 883
लुहारी 703
शबगा 654
तुगाना 1531
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed