{"_id":"60c63dfa8ebc3ee48b1fa99f","slug":"kiln-worker-dies-under-suspicious-circumstances-baghpat-news-mrt542495990","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलौचपुरा मार्ग पर स्थित एक ईट भट्ठे के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह मजदूर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शराब के लिए रुपये न मिलने पर मजदूर ने आत्महत्या की है।
कांधला के आजादपुर मोहल्ले का देवानंद पुत्र धारा अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ एक ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। रविवार की सुबह देवानंद का शव भट्ठे के पास एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम पहुंचे उसके बड़े भाई और भाजपा नेता कंवर पाल ने बताया कि देवानंद के तीन बेटे और एक बेटी है। वह काफी समय से भट्ठे पर परिवार के साथ ईंट पथाई का कार्य कर रहा था। उसने भाई की हत्या की आशंका जताई है।
उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक ने शराब के पैसे को मना करने से क्षुब्ध होकर आत्म हत्या की है। एसओ का कहना है कि मृतक ने अपनी पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे थे। पत्नी के रुपये देने से मना करने पर मजदूर ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।