फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kiln owner angry on stopping lifting of clay for bricks

Baghpat News: ईंटों के लिए मिट्टी उठाने से रोकने पर भड़के भट्ठा मालिक

Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kiln owner angry on stopping lifting of clay for bricks
विनिमय शुल्क भी जमा नहीं किया जा रहा, घर बैठे ही बंधक बनाने का आरोप लगा रहे मजदूर
विज्ञापन

-भट्ठा मालिकों ने खेकड़ा तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया, समस्याओं के समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईंट बनाने में इस्तेमाल करने को मिट्टी उठाने से रोकने पर जिलेभर के भट्ठा मालिक भड़क गए। उन्होंने उत्पीड़न किए जाने के कारण व्यापार पूरी तरह से ठप होने का आरोप लगाया। इसके अतिरिक्त कई समस्याएं उठाई गई और उनका समाधान नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के सामने समस्या उठाने की चेतावनी दी।
ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री नीरज नैन, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, विक्रम सिंह, आनंद पाल राणा, नवीन जैन, नवीन गुप्ता, बिजेंद्र प्रधान, राकेश जैन, विक्रम राणा आदि समस्याओं को लेकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां डीएम के साथ उनकी बैठक होनी थी, लेकिन उनके नहीं मिलने पर एसडीएम खेकड़ा अपूर्वा यादव को ज्ञापन सौंपा गया। ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भट्ठों का विनिमय शुल्क जमा नहीं हो रहा है। इसके अलावा ईंट बनाने में रेतीली मिट्टी की जरूरत होती है। उस मिट्टी को लाने से रोका जा रहा है, जबकि उसके लिए दस प्रतिशत रॉयलटी भी जमा कराई जाती है।
विज्ञापन

भट्ठा मालिकों ने बताया कि काफी भट्ठों पर अभी मजदूर पहुंचे भी नहीं है और घर बैठकर ही बंधक बनाने की शिकायत कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भट्ठा मालिकों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed