फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killing of youth by hanging

युवक की फांसी लगाकर हत्या

Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Killing of youth by hanging
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव आदर्श नंगला के एक युवक की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका जला हुआ शव बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली और मलकपुर गांव के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके        पर पहुंची और मामले की  जानकारी ली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छपरौली थानाध्यक्ष विजय सिंह को सूचना मिली कि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली और मलकपुर गांव के बीच एक युवक का जला हुआ शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोकब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। एसओ के मुताबिक मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ  था। जिससे स्पष्ट था कि उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जला कर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। युवक के दाहिने हाथ पर अनुज और पूजा लिखा हुआ था। उम्र करीब 25 वर्ष है। उधर, शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। एसओ ने बताया कि शव की शिनाख्त अनुज उर्फ गुलाब पुत्र रविंद्र निवासी आदर्श नंगला गांव के रूप में हुई है। पिता रविंद्र ने उसकी शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। बुधवार की शाम तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात घर से गया था
बड़ौत। पिता रविंद्र ने बताया कि अनुज मंगलवार की रात दस बजे यह कहकर गया था कि वह सुबह आएगा। हाथ पर जो पूजा नाम लिखा है, उसकी पत्नी का है। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की भी बात कहीं है। बेटे की  मौत से परिवार में  कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed