फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killer accused Rajkumar surrenders in Kotwali

हत्यारोपी राजकुमार ने कोतवाली में किया सरेंडर

Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Killer accused Rajkumar surrenders in Kotwali
दो दिन पूर्व बड़ौली गांव में कर दी गई थी अनुज की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौली गांव में दो दिन पूर्व निर्माणाधीन नाले को लेकर हुए विवाद में की गई अनुज की हत्या के आरोपी राजकुमार ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।
रविवार की रात बड़ौली गांव में अनुज उर्फ मोनू की हाईवे पर नाले को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता महक सिंह ने गांव के ही राजकुमार पुत्र जयपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को हत्यारोपी राजकुमार ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी राजकुमार से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरफ्तार किया
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने संजीव पुत्र तालेराम निवासी ईदरीशपुर को 18 पव्वे देशी के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने हिलवाड़ी में सट्टा खेल रहे सद्दाम पुत्र मंजूर को पकड़ा है। उसके पास से सट्टा पर्ची और 320 रुपये नगद बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकुओं के साथ तीन को दबोचा
फोटो सखं्या 17
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने बावली रोड पर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे मुस्तकीम पुत्र इकराम, मोनू पुत्र धर्मेंद्र निवासी नेहरू रोड बड़ौत और आसिम पुत्र मिन्ना निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन चाकू भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed