फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   khunkhar kutton ne hiran ko maara

खूंखार कुत्तों का निवाला बन गया हिरण

Sun, 30 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। मालमाजरा गांव के जंगल में शिकारियों से बचकर भाग रहे एक हिरन को खूंखार कुत्तों ने मार डाला। सूचना के घंटों बाद जब वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाया लिया और हंगामा किया। ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर कई संगीन आरोप लगाएं। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने किसी तरह मामला शांत कर वनकर्मियों को बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन


गांव के पास ही जंगली क्षेत्र में कुछ लोगों ने कुत्तों का शिकार बने मृत हिरन को देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान शैलेंद्र ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन रक्षक चंदकिरण, मनोज सहित अन्य सदस्यों की टीम को उन्होंने बंधक बना लिया। उन्होंने टीम को खरी-खोटी सुनाई और हंगामा किया। उनका आरोप था कि वन विभाग की टीम यदि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेती तो ऐसी घटना सामने नहीं आती। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शिकारियों से बचने के प्रयास में हिरन खूंखार कुत्तों के निशाने पर आ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से क्षेत्र में शिकारी सक्रिय है जो आए दिन वन्य जीवों को मौत के घाट उतार रहे हैं। जो वन्य जीव शिकारियों की नजरों से बच जाता है। उसे यहां मंडराने वाले खूंखार कुत्ते अपना शिकार बना देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग के अफसरों से लेकर वन रक्षकों को इस हालात से अवगत कराया गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया। हंगामा करने वालों में यूनूस, शौकीन मलिक, शमीम, इरशाद, बिल्ला आदि शामिल रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वन्य जीवोें से ऐसी गतिविधियों की जानकारी समय रहते देने में ग्रामीण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed