{"_id":"5fb411048ebc3e9bf46237c9","slug":"khekra-s-child-artist-tamanna-will-be-seen-in-a-bollywood-movie-kahkra-news-mrt5113556199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड मूवी मे दिखाई देगी खेकड़ा की बाल कलाकार तमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड मूवी मे दिखाई देगी खेकड़ा की बाल कलाकार तमन्ना
विज्ञापन
बालीवुड फिल्म मे अभिनय करते हुए खेकड़ा की बाल कलाकार तमन्ना।
- फोटो : KAHKRA
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित बनी हुई है बॉलीवुड फिल्म
खेकड़ा। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म राम प्रसाद बिस्मिल सन ऑफ आर्यवर्त में खेकड़ा नगर निवासी बाल कलाकार तमन्ना भी दिखाई देगी।
सीएम योगी के यमुना एक्सप्रेस वे पर फिल्म सिटी बनाने से यूपी वेस्ट के स्थानीय कलाकार, निर्माता निर्देशक खासे उत्साहित हैं। मुंबई के बजाय स्थानीय कलाकारों के साथ स्थानीय लोकेशन पर शूटिंग शुरू हो गई है। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म राम प्रसाद बिस्मिल सन ऑफ आर्यवर्त फिल्म की संपूर्ण शूटिंग बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, आगरा और लखनऊ में की जा रही है।
धामा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता तेजपाल सिंह धामा, निर्देशक सावन वर्मा, संगीतकार चंद्रहास-हैदर, गायक जावेद सईद, गायिका सुमेधा आर्य, लेखन एवं पटकथा मधु धामा, संवाद लेखक कृष्ण पाल भारत हैं। नगर के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी तेजपाल आर्य की पुत्री तमन्ना आर्य ने इस फिल्म में एक नन्हीं देशभक्त बालिका का किरदार अदा किया है। फिल्म में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की भूमिका में आयुष शर्मा, चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अखिलेश पांडे, ठाकुर रोशन सिंह की भूमिका में कृष्णपाल भारत, राजेंद्र लाहिड़ी की भूमिका में कपिल सोलंकी, अशफाक उल्ला खां की भूमिका में कपिल दांगी हैं। फिल्म भारत के साथ-साथ मारीशस, फिजी और नेपाल में भी 15 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।