{"_id":"601d86be8ebc3e747260e056","slug":"khap-chaudharys-withdraw-the-blockade-on-the-call-of-kisan-morcha-baghpat-news-mrt523814418","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप चौधरियों ने वापस लिया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप चौधरियों ने वापस लिया चक्का जाम
विज्ञापन
देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगले निर्देशों का पालन करेंगे किसान
भाकियू और भारतीय किसान संगठन ने भी वापस खींचे कदम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप चौधरियों ने जिले में चक्का जाम का फैसला वापस ले लिया है। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं और माहौल को देखते हुए मोर्चा की ओर से जो कदम उठाया गया है, उसका जिले में भी पालन किया जाएगा। जिले में जाम नहीं लगाया जाएगा।
शुक्रवार को किसान मोर्चा और भाकियू ने चक्का जाम निरस्त करने का संदेश जारी कर दिया। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के फैसले की जानकारी मिल गई है। वर्तमान माहौल और किसानों की समस्याओं को देखते हुए जो कदम उठाया गया है, उसका जिले के किसान भी पालन करेंगे। शनिवार को जिले की सड़कों पर जाम नहीं लगाया जाएगा। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार ही जिले में भी आंदोलन चलेगा। शनिवार को चक्का जाम निरस्त रहेगा। चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष ने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए।
भाकियू ने कहा आज कोई चक्का जाम नहीं
बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चक्का जाम को निरस्त कर दिया गया है। जिले में कोई भी कार्यकर्ता सड़क पर चक्का जाम नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि भाकियू की तरफ से छह फरवरी को डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि किसान हित में चक्का जाम वापस लिया गया है।
विज्ञापन
दिनभर चली तैयारियां, प्रशासन भी रहा अलर्ट
बागपत। चक्का जाम निरस्त होने से पहले खाप चौधरियों, राजनीतिक दलों और किसान संगठनों ने दिनभर अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियां कीं। किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के विषय में बताया, लेकिन शाम के समय किसान मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम निरस्त किया गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी दिनभर अलर्ट रहे। अफसरों ने चक्का जाम को ध्यान में रखकर जिले के मुख्य मार्ग से रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया।