{"_id":"5820c5814f1c1b342fb37eb3","slug":"khadkhadi-conflict-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़खड़ी में संघर्ष, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़खड़ी में संघर्ष, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में खड़खड़ी गांव में चबूतरे के विवाद में दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरों के खिलाफ तहरीर दी।
घायलों में एक पक्ष के श्रवण और गौरव पुत्र देशपाल और दूसरे पक्ष का प्रमोद पुत्र कलीराम निवासी खड़खड़ी हैं। पुलिस के अनुसार गांव में श्रवण और प्रमोद के मकान आसपास है। प्रमोद के चबूतरे के विवाद को लेकर कई दिन से कहासुनी हो रही थी। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते-देखते ही दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच शुरू कर दी।
अश्वनी हत्या केस में ग्रेटर नोएडा और शामली दबिश
बड़ौत। शुक्रवार की शाम अहेड़ा हाल्ट के पास जनता एक्सप्रेस में अश्वनी शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस घटना की चश्मदीद महिला गवाह से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जीआरपी एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि संभावित युवकों की तलाश में जीआरपी की दो टीमें ग्रेटर नोएडा और शामली भेजी है, लेकिन अभी तक कुछ भी प्रमाण हाथ नहीं लगे हैं।