फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khadi and Village Industries Commission will employ the unemployed: Tomar

खादी और ग्रामोद्योग आयोग देगा बेरोजगारों को रोजगार : तोमर

Fri, 14 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 14 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Khadi and Village Industries Commission will employ the unemployed: Tomar
पत्रकार वार्ता करते खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जयप्रकाश तोमर। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। खादी और ग्रामोद्योग आयोग जोनल कमेटी मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष जयप्रकाश तोमर ने कहा अब गांव-गांव में युवक और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया जाएगा और बागपत जनपद में पहली बार गांधी और खादी पर निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


  बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के बंगले में खादी और ग्रामोद्योग से जुटी इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जयप्रकाश तोमर ने बताया जनपद में मंडलीय कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग मेरठ के माध्यम से वाजिदपुर, टयौढ़ी, बड़ौत  में 110 बेरोजगार युवक और युवतियों को ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग और कंप्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया। इनको आयोग द्वारा चलाई जा रही है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से जोड़कर स्वरोजगार देने का प्रयास होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया खादी एवं ग्रामोद्योग जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा और अधिक से अधिक बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर आयोग की रोजगार परख योजना से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इससे गांव का भी आर्थिक विकास होगा और साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया चालू वित्त वर्ष में जनपद में कार्यरत कुछ कुम्हारों को आधुनिक चाक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और चाक भी। ताकि क्षेत्र में कार्यरत कुम्हारों की कार्य क्षमता एवं आमदनी में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन होगा और स्कूल  कॉलेजों में खादी और ग्रामोद्योग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और गांधी के विचारों पर आधारित लोक शिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, डॉ. अमित खोखर, अभिनव गुप्ता, अनिल महादेव, राजगोपाल, चिराग जैन, प्रमोद कुमार, मुकेश, अश्वनी, राकेश, ओमपाल सिंह, संजय, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed