फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwar Marg will be illuminated with two and a half lakh lights

ढाई लाख की लाइटों से जगमग होंगा कावड़ मार्ग

Thu, 14 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Marg will be illuminated with two and a half lakh lights
हर हर महादेव: बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले दिन भगवान आशुतोष की पूजा करते श्रद्घाल? - फोटो : BAGHPAT
ढाई लाख की लाइटों से जगमग होगा कांवड़ मार्ग
विज्ञापन

बागपत। जिले में कांवड़ मार्ग को ढाई लाख रुपये की लागत की लाइटों से जगमग किया जाएगा। ग्राम दाहा से लेकर पुरा गांव तक लाइटें लगाई जाएंगी। जिस पर जिला पंचायत की तरफ से बजट खर्च किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी कई दिनों से जुटे हुए हैं और कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कर रहे हैं। जिसमें कांवड़ यात्रा में जिले में कांवडियों के लिए रास्ते दुरुस्त करा दिए गए हैं। साथ ही कांवडियों के ठहरने के विश्राम स्थलों से लेकर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराई जा रही है। उधर, कांवडियों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्गों पर रात के अंधेरे में रास्ते जगमग रहेंगे। जिसके लिए दाहा से लेकर पुरा गांव तक आने वाले रास्ते में लाइट लगाने के लिए जिला पंचायत के बजट से ढाई लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे अंधेरे में कांवडियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर लाइटें लगवाने के लिए ढाई लाख रुपये का बजट पास किया गया है। जिससे लाइटें खरीदकर कांवड़ मार्ग पर लगाई जाएंगी। जिले में कांवडियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बालैनी। श्रावण माह के पहले दिन मंदिरों में पूजा अर्चना करने लिए श्रद्धालु पहुंचे। उधर, पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर विश्व में शांति की कामना की।

श्रावण माह शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लगी रही और मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। उधर, बागपत में भी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed