{"_id":"61857639b7e5025c750885b3","slug":"kandera-s-team-won-the-opening-match-baghpat-news-mrt56353408","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेरा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
रमाला। कंडेरा गांव में दिपावली पर दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान पंकज तोमर और समाजसेवी करतार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच कंडेरा की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर युवाओं ने ग्राम प्रधान से गांव में खेल मैदान बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान पंकज तोमर ने जल्द ही गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान और जिम बनवाने की घोषणा की। उद्घाटन मैच गूंगाखेडी ओर कंडेरा गांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें कंडेरा टीम विजेता घोषित हुई। आयोजक करतार सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये व दूसरा स्थान पर आने वाली टीम को 7100 रुपये व शील्ड देकर समान्नित किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार फौजी, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र, धीरज, धीरेंद्र मौजूद रहे।
डगरपुर में कुश्ती व रागिनी प्रतियोगिता कल
चांदीनगर। डगरपुर गांव में रविवार स्वर्गीय चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में कुश्ती व रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य के पहलवान हिस्सा लेंगे। हरियाणवी रागिनी प्रतियोगिता भी होगी।