{"_id":"646b70f762cd5ff5d8057ae9","slug":"kandera-defeated-muzaffarnagar-team-in-volleyball-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1501-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वालीबॉल में कंडेरा ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वालीबॉल में कंडेरा ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराया
विज्ञापन
-आयोजकों ने वालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दो दिवसीय कंडेरा वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कंडेरा और गांधीनगर मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें कंडेरा की टीम ने गांधीनगर मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
कंडेरा गांव में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अरुण फौजी ने किया। इसमें कई जनपदों और राज्यों से आई 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के एक सेमीफाइनल मुकाबले में गांधीनगर मुज्जफरनगर की टीम ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कंडेरा की टीम ने दाहा की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कंडेरा की टीम ने गांधीनगर मुजफ्फरनगर की टीम को 3-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। उधर, आयोजक वीरपाल ठेकेदार, मंजीत अहलावत, सतीश तोमर ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर दिल्ली के खिलाड़ी तनिष्क को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सप्पू, पुष्पेन्द्र, मास्टर रवि, गौरव, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।