फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kabaddi mein bamnoli team jeeti

कबड्डी का उदघाटन मैच बामनौली ने जीता

Mon, 04 Nov 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
kabaddi mein bamnoli team jeeti
कबड्डी का उद्घाटन मैच बामनौली ने जीता
विज्ञापन

दाहा/दोघट। जवाहर इंटर कालेज बामनौली में शहीद देशपाल सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच बामनौली की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मा. प्रहलाद ने किया। मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के अलावा हरियाणा प्रदेश से भी टीमें पहुंची। उद्घाटन मैच बामनौली के जितेंद्र की टीम ने जीता। लुहारी की टीम ने बागपत को 33-07 अंक के अंतर से हराया। फुगाना की टीम ने बामनौली, हरियाणा के सिभालखा की टीम ने रामगढ़, बजरंग दल ने दादरी, बंतीखेड़ा ने बामनौली, बामनौली के गौरव की टीम ने सिरसली, लुहारी बी ने फखरपुर, लूंब ने गोयला, बड़का ए ने पुसार, बासौली ने काकड़ा, ट्योढ़ी ने बामनौली, काकड़ा बालियान ने काकोदा हरियाणा, मांगरौली ने गोयला बी, माजरा ने कोताना, शामली ने इदरीशपुर, खेकड़ा ए ने कंडेरा, हिंद क्लब ने सौरभ एकेडमी, सिभालखा ने फुगाना, खरड़ ने सहारनपुर, मलकपुर ने गुराना, अवि क्लब मुजफ्फरनगर ने बंतीखेड़ा को हराकर मैच जीते। इस मौके पर ओमपाल, कृष्णपाल, ऋषिपाल, अमित, सोनू, गौरव, मोनू, रोनी, विपुल, लवी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed