{"_id":"638f86ee858b9f36d334c570","slug":"justice-sought-for-raunak-s-family-baraut-news-mrt616671886","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अस्पताल में भर्ती घायल छात्र की हालत में गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अस्पताल में भर्ती घायल छात्र की हालत में गंभीर
विज्ञापन
बड़ौत में मृतक रौनक जैन की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते लोग
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। छात्र रौनक की मौत के मामले में जहां पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में मृतक की मां की तहरीर को शामिल करते हुए विवेचना शुरू कर दी है, वहीं अस्पताल में भर्ती घायल दूसरे छात्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार की देर शाम समाज के लोगों ने पहले बैठक कर मृतक छात्र के परिजनों के लिए न्याय की मांग की, वहीं कैंडल मार्च निकालकर मृतक को शोक संवेदनाएं दी। कैंडल मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठन भी शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि तीस नवंबर को पुलिस ने बावली गांव के पास घायल अव्यवस्था में मिले दो छात्र रौनक (16) पुत्र संदीप और आर्यन पुत्र अंकित जैन को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रौनक की हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां पर रविवार की शाम उपचार के दौरान रौनक ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में हंगामे के बाद मृतक रौनक की मां नीलम जैन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती दूसरे घायल छात्र आर्यन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं देर शाम अतिथि भवन में समाज के लोगों ने बैठक कर मृतक रौनक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में मृतक रौनक की आत्मा की शांति के लिए नगर के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें समाज के लोगों के अलावा सामाजिक संगठन भी शामिल रहे। बैठक और कैंडल मार्च में विनोद जैन, अंकुर जैन, अतुल जैन, नवनीत जैन, मुदित जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, अखिलेश जैन, मुकेश शर्मा, प्रमोद कुमार जैन, सुमी जैन, अक्षय जैन, नरेंद्र जैन, बिजेंद्र शर्मा, कमल किशोर जैन, आलोक जैन सर्राफ, प्रवीण जैन सहित विभिन्न पार्टियों के नेता भी शामिल रहे। उधर सीओ युवराज सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल छात्र आर्यन के पिता अंकित की तहरीर पर गत दिनों मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, अब मृतक छात्र की मां नीलम जैन की तहरीर को दर्ज मुकदमे में शामिल करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों को दी शोक संवदेना
बड़ौत। मृतक छात्र रौनक के परिजनों को मंगलवार को भाजपा नेता अनिल तोमर, रालोद नेता विश्वास चौधरी, गौरव बड़ौत, अरुण तोमर बोबी, अश्वनी तोमर, डॉ. योगेश जिंदल, निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस रामकुमार पंवार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य विभिन्न पार्टियों के नेताओं व पदाधिकारियों ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं दी।

घायल आर्यन- फोटो : BARAUT

मर्तक रौनक जैन का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT
विज्ञापन