फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Judicial officer, five family members and driver infected

न्यायिक अधिकारी, परिवार के पांच सदस्य और चालक संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Judicial officer, five family members and driver infected
न्यायिक अधिकारी, परिवार के पांच सदस्य और चालक संक्रमित
विज्ञापन

बागपत। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। एक न्यायिक अधिकारी सहित परिवार के पांच सदस्य और निजी ड्राइवर कोरोना संक्रमित मिले हैं। एहतियात के तौर पर न्यायालय और ग्राम न्यायालय बड़ौत 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, एसडीएम खेकड़ा का रसोइया, उसकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात न्यायिक अधिकारी और उनके परिवार की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। न्यायिक अधिकारी, परिवार के पांच सदस्य और इनका निजी ड्राइवर पॉजिटिव मिला है। न्यायिक अधिकारी को मेरठ में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर न्यायालय बंद कर दिए गए हैं। न्यायिक अधिकारी के स्टाफ के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं। जिला जज संतोष राय ने 48 घंटे के लिए न्यायालय और ग्राम न्यायालय बड़ौत को बंद कर दिया है। अदालतों को सैनिटाइज कराने के लिए टीम गठित की गई है। उधर, खेकड़ा एसडीएम का रसोइया, उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित मिले हैं। जिले में अब पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 312 हो गई है।
विज्ञापन

एहतियात के लिए उठाए जा रहे कदम
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिह तोमर का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। न्यायालय भी 48 घंटे के लिए बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed