फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jonah said as Ramlila Hanuman Jai Shri Ram

वेस्ट यूपी के लोगों के लिए टटीरी की रामलीला भाईचारे की मिसाल

Thu, 06 Oct 2016 03:38 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Oct 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बात-बात पर सांप्रदायिक तनाव के मुहाने पर खड़े होने वाले वेस्ट यूपी के लोगों के लिए टटीरी की रामलीला भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल है। हनुमान का वेश धारण कर यूनुस खान जब जय श्रीराम का जयघोष करता है तो अटूट परंपरा की डोर और अधिक मजबूत होती दिखाई देती है। हनुमान ही नहीं, रावण और मेघनाद जैसे महत्वपूर्ण रोल भी मुस्लिम युवक ही शिद्दत से निभाते रहे हैं।
विज्ञापन


श्री आदर्श रामलीला कमेटी अग्रवाल मंडी टटीरी का रेलवे मैदान पर रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। खास पहलू है यहां की रामलीला से भाईचारे का संदेश देने वाली एकता और लोगों का आपसी विश्वास। तभी तो टटीरी का यूनुस पिछले साल से हनुमान का किरदार निभा रहा है। वह कहता है            श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका आसान नहीं, लेकिन इसे हजारों लोगों के सामने मंच पर निभाने के लिए पहले हनुमान को जीना पड़ता है। वह कहता है कि भाईचारे से बड़ी कोई ताकत नहीं है।
विज्ञापन


रामलीला की रिहर्सल में जो कलाकार सबसे अधिक व्यस्त दिखे, उनमें शेर खान भी है। इस बार वह रावण बनेंगे या मेघनाद इस पर अभी फैसला नहीं हुआ। पिछले सालों में वह दोनों भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं। शेर खान ने कहा हर मजहब इंसानियत सिखाता है। सबको साथ मिलकर रहना चाहिए। वह रामलीला में भूमिकाएं करते हैं, उन्हें हिंदू समाज के लोग खूब इज्जत देते हैं। कमेटी के लोग भी अपनापन रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब खान और आरिस कहते हैं वह रिहर्सल में शामिल हैं, जो भी भूमिका मिलती है, वह उसे ही पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। बेहद अच्छा लगता है। इनके अलावा भी कई मुस्लिम कलाकार रामलीला में काम कर रहे हैं। कोई रावण की सेना में है तो कोई राम की। कोई वानर सेना में है तो कोई सुग्रीव की सेना में तैयारी में जुटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed