फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Joint Director saw the arrangement in the mock drill

मॉकड्रिल में जेडी ने देखी व्यवस्थाएं, सीएचसी सरूरपुर और खेकड़ा का किया निरीक्षण

Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Joint Director saw the arrangement in the mock drill
बागपत के जिला अस्तपाल स्थित पीकू सेंटर में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद जेडी डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा व स? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने सोमवार को सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी सरूरपुर कलां और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी भी देखी तथा जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में खेकड़ा सीएचसी के बाहर गंदगी मिली। उन्होंने सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार को नगर पालिका को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने खेकड़ा और सरूरपुर कलां सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। दोनों सीएचसी पर सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं और ऑक्सीजन प्लांट भी दुरुस्त मिला। खेकड़ा में सीएचसी के बाहर कूड़े का ढेर मिला। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट और पीकू सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखीं। पीकू सेंटर पर एंबुलेंस से मरीज को लाया गया। एंबुलेस से व्हीलचेयर पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उसकी धडकन, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार को खेकड़ा सीएचसी के सामने का कूड़ा हटवाने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजकर सफाई कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, सीएमएस डॉ. एसके चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह व अन्य मेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed