फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Johri will take the village to the heights of development

जौहड़ी गांव को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे

Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Johri will take the village to the heights of development
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वयोवृद्ध शूटर प्रकाशो देवी और चंद्रो देवी के नाम से देश-दुनिया में मशहूर जौहड़ी गांव ब्लाक मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित है। गांव की आबादी करीब आठ हजार है। गांव में कई समस्या हैं। खड़ंजे टूटे होने से रास्तों पर जलभराव हो जाता है। हैंडपंप भी खराब हैं। इससे पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ता है। सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। निराश्रित गोवंश गांव में घूमते हैं और ग्रामीणों का नुकसान करते हैं। सोहनपाल इस बार गांव के प्रधान बने है। उनका कहना है कि गांव सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराऊंगा। गांव को विकास की बुलंदियों पर ले जाऊंगा।
प्रधान का प्रोफाइल
नाम- सोहनपाल
उम्र- 54 वर्ष
शिक्षा- हाईस्कूल
कार्यक्षेत्र- समाजसेवा
राजनीतिक पृष्ठभूमि- पहली बार चुनाव लड़े और प्रधान बने।
ग्राम पंचायत की मौजूदा स्थिति
गांव की जनसंख्या- करीब 8 हजार
कुल मतदाता- 4205
मतदान हुआ- 3150
वोट मिले- 1817
ये है गांव की समस्या
- खड़ंजे टूटे होने से जलभराव हो जाता है। इससे रास्ता बंद हो जाता है।
- निराश्रित गोवंश घूमते हैं, ग्रामीणों का नुकसान करते हैं।
- कई हैंडपंप खराब हैं, जिसके चलते पेयजल की समस्या है।
- ग्रामीण कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। जिससे गंदगी पसरी रहती है।
- गांव के तालाब गंदगी से अटे हैं।
- श्मशान घाट की स्थिति खराब है।
- गांव में पानी की टंकी नहीं है।
- गांव मेें खेल मैदान में कोई सुविधा।
- गांव में कोई इंटर कॉलेज नहीं है, मजबूर बच्चे या तो बिनौली पढ़ने जाते है या फिर बड़ौत।
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव के टूटे खड़ंजों को ठीक कराना
- पेयजल के लिए हैंडपंपों को रिबोर कराना
- गांव में स्ट्रीट लाइट लगवानी हैं।
- गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना।
- गांव में पानी की टंकी लगवाना है।
- आवारा गोंवशों से ग्रामीणों को निजात दिलाना है।
- गांव के करीब 600 बुजुर्गों की पेंशन दिलानी है।
- श्मशान का सुंदरीकरण करवाना है।
- बेटियों के लिए सिलाई सेंटर व कंप्यूटर लैब की स्थापना कराना है।
- युवाओं के लिए खेल का स्टेडियम का निर्माण कराना है।
- शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed