फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jivana Runcha road is bad, villagers upset

Baghpat News: जिवाना रंछाड़ मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान

Sun, 15 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jivana Runcha road is bad, villagers upset
जिवाना रंछाड मार्ग की बदहाल सड़क
बिनौली। जिवाना-रंछाड़ मार्ग जर्जर और बदहाल हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद अब तक इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नही हुआ, जिससे ग्रामीणों में रोष उत्पन्न है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसआई ओमबीर सिंह ने कहा कि जिवाना-रंछाड़ क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। जिवाना, रंछाड़, दादरी, बामनोली, रहतना, पुसार, सिरसली आदि गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर हालत को लेकर अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग इतना बदहाल हो गया कि इस मार्ग पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया। समरपाल सिंह ने कहा कि मार्ग के जर्जर व बदहाल होने से किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


रविंद्र हट्टी ने कहा कि इस जर्जर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराने को उन्होंने कमिश्नर मेरठ, डीएम बागपत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अनेकों प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अधिकारियों ने भी अब तक इस पर कोई ध्यान नही दिया। मौके पर देवेंद्र प्रधान, विनोद तोमर, सोनू, राजू तोमर, रविंद्र हट्टी, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed