फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jila panchayat ke naam paar avaidh vasooli

जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली

Sat, 06 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा बार्डर पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीर मानकर एएमए को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। मार्च माह में पुलिस ने छापामारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे पहले भी अवैध वसूली पर कार्रवाई हो चुकी है। इसकी गाज निवाड़ा चौकी पर    भी गिरी थी। तत्कालीन चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस वाले सस्पेंड हुए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अवैध वसूली की शिकायत कलक्ट्रेट पहुंची। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी विनोद ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया जिला पंचायत के नाम पर बड़े वाहन में लदे भूसा, कबाड़ा, लोहा, सरिया, खोई आदि से जिला पंचायत के नाम पर रशीद काटी जाती है, लेकिन मनमर्जी के अनुसार चालकों से वसूली की जाती है। किसी से 500 तो किसी से 700 रुपये तक वसूले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर चालकों से अभद्रता  करते हैं और मारपीट तक कर देते हैं। इससे वाहन चालक परेशान हैं। पीड़ित ने अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने शिकायत पर संज्ञान लकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, एएमए प्रदीप सक्सेना ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो टीम गठित कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed