{"_id":"62ed5b735eb60b123c238684","slug":"jharkhand-police-pasted-attachment-notices-at-the-homes-of-six-camel-smugglers-baghpat-news-mrt600008534","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड पुलिस ने भड़ल में छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड पुलिस ने भड़ल में छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस
दोघट। झारखंड पुलिस ने ऊंट तस्करी के मुकदमे में न्यायालय में पेश नहीं होने पर भड़ल गांव के छह ऊंट तस्करों के घरों पर धारा 82 की कार्रवाई कर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की की चेतावनी दी।
झारखंड के गिरिडीह पुलिस ने वर्ष 2017 में पुलिस ने ऊंट तस्करों के गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ऊंट तस्करों में भड़ल गांव निवासी समीम कुरैशी, नफीस, रज्जाक, अब्दुल हकीम, आदिल कुरैशी, मौहम्मद रहीस उर्फ रईस शामिल थे। झारखंड पुलिस के एसआई वीरसिंह ने बताया कि न्यायालय से जमानत पर बाहर आने के बाद उक्त लोग दोबारा तारीख पर नहीं गए। झारखंड पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी कि एक माह में कोर्ट में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।