{"_id":"646a0226d819d401c90d8546","slug":"jewelry-and-cash-worth-seven-lakhs-stolen-from-health-workers-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1471-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वास्थ्यकर्मी के घर से सात लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वास्थ्यकर्मी के घर से सात लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
-दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, कमरे और अलमारी के ताले तोड़े
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में स्वास्थ्यकर्मी के मकान में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने हजारों रुपये की नकदी समेत सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के रहने वाले नीटू ने बताया कि वह खेकड़ा सीएचसी पर संविदाकर्मी है। शनिवार रात उसका पूरा परिवार शिव मंदिर में हो रहे खाटू श्याम के जागरण में गया हुआ था, जबकि पिता सुखबीर घर में ही थे। बताया कि रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर सोने के कंगन, अंगूठी, कुंडल और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जागरण से वापस लौटने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि उसके घर से करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की गई। इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि जांच की जा रही है और चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-- -- -- --
बढ़ रही चोरी की घटनाएं
रटौल कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। कुछ दिन पहले हबीब की कीटनाशक की दुकान में भी चोरी हुई थी, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। अब स्वास्थ्यकर्मी के घर में लाखों की चोरी हो गई। इसके अलावा भी कई मामले सामने आ चुके हैं।