फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Janhit Foundation will run awareness campaign against child crime

Baghpat News: जनहित फाउंडेशन चलाएगा बाल अपराध के प्रति जागरूकता अभियान

Sun, 21 May 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Janhit Foundation will run awareness campaign against child crime
-जिले में 22 से 28 मई तक एक्सेस टू जस्टिस अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

सांवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बाल अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनहित फाउंडेशन मेरठ और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन यूएस की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। जिले के 150 गांवों को बाल अपराध मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलेगा।

जनहित फाउंडेशन और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की तरफ से एक्सेस टू जस्टिस अभियान 22 से 28 मई तक किया जाएगा। इसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शौषण के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल मजदूरी ना कराने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके लिए गांव स्तरीय बाल संरक्षण समिति बना कर सक्रिय किया जाएगा। सामाजिक कुरीतियों से बचाव के साथ कानूनी मदद से बाल विवाह और बाल मजदूरी पर रोक लगाने और ऐसा करने पर होने वाली सजा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया जाएगा। जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा मलिक ने बताया कि एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed