{"_id":"60144f528ebc3e08996f5087","slug":"jan-aushadhi-center-will-be-operated-in-the-hospital-premises-from-february-1-baghpat-news-mrt5227118131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में एक फरवरी से संचालित होगा जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में एक फरवरी से संचालित होगा जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली मरीजों को उठानी पड़ रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को अब एक फरवरी से सस्ती दवाईयां उपलब्ध हो सकेंगी। क्योंकि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की अनुमति मिल चुकी है। केन्द्र के लिए दवाईयों की डिमांड भी भेज दी गई है।
जिला अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र का 20 सितंबर 2020 को अनुबंध पूरा हो गया। जिसके कारण केन्द्र बंद चल रहा था। अस्पताल में आने वाले मरीजों को महंगी दवाई लेनी पड़ रही थी। चार माह बाद केंद्र को शासन ने अनुमति दे दी है। एक फरवरी से केंद्र शुरू हो जाएगा।
50 से 90 फीसदी कम दाम पर मिलती हैं दवाईयां
बागपत। फार्मेसिस्ट कपिल कुमार का कहना है कि जन औषधि केंद्र पर अधिकांश दवाईयां 50 फीसदी कम दाम पर मिलती हैं। कुछ दवाईयों के दाम बाजार से 90 फीसदी तक कम हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
जन औषधि केंद्र का शासन स्तर पर नवीनीकरण हो गया है। केंद्र के संचालक फार्मेसिस्ट ने दवाईयों की मांग भेज दी है। एक फरवरी से केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।
वैभव बब्बर, जिला औषधि निरीक्षक।