फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jan Aushadhi Center opened, no medicines found

जन औषधि केंद्र खुला, नहीं मिलीं दवाई

Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Center opened, no medicines found
दवाइयों की कमी होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में पांच माह के बाद एक फरवरी से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो गया है, मगर 20 दिन बाद भी केंद्र पर दवा उपलब्ध नहीं हुई है। केंद्र में अभी तक 20 फीसदी दवाइयां ही उपलब्ध है। दवाइयों की कमी होने के कारण जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है।

मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। केंद्र के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के कारण अक्तूबर माह से केंद्र बंद था। नवीकरण होने के बाद पांच माह बाद एक फरवरी को केंद्र का संचालन किया, मगर दवाइयां उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। केंद्र का संचालन होने के 20 दिन बाद भी केंद्र में दवाइयों का टोटा है। बार-बार मांग भेजने के बाद भी केंद्र पर अभी तक 20 फीसदी दवाइयां ही उपलब्ध है। केंद्र के फार्मेसिस्ट कपिल कुमार ने कहा कई बार दवाइयों की मांग भेजी जा चुकी है, मगर अभी तक केंद्र में 20 फीसदी दवाइयां ही उपलब्ध कराई। एक सप्ताह में केंद्र पर सभी बीमारियों की दवाइयां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed