फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jam on the National Highway, ambulance and police car also got stuck

नेशनल हाईवे पर लगा जाम, एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ी भी फंसी

Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jam on the National Highway, ambulance and police car also got stuck
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। इस जाम में राष्ट्र वंदना चौक पर सीडीओ भी फंस गए तो एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ी भी फंसी रही। दोनों वाहनों को काफी मशक्कत के बाद निकलवाया गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वाहनों के उतरने पर रोक लगाने के कारण सभी वाहन बागपत से गुजरने के कारण यह जाम लगा। इस कारण करीब 60 हजार ज्यादा वाहन इस नेशनल हाईवे से गुजरे।
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म होने के कारण उनकी शनिवार सुबह से घर वापसी शुरू हो गई थी। इसको देखते हुए ही हरियाणा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वाहनों के उतरने पर रोक लगाई गई थी। इससे ईपीई से सभी वाहन मवीकलां टोल प्लाजा से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर उतरे। इनमें यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सभी राज्यों के वाहन थे। इन सभी राज्यों के वाहन बागपत से गुजरने के कारण शनिवार सुबह ही जाम लगना शुरू हो गया और राष्ट्र वंदना चौक पर जाम बढ़ता चला गया। इस जाम में सीडीओ रंजीत सिंह भी फंस गए तो एंबुलेंस, कैदियों को लेकर जाने वाले पुलिस वाहन भी फंस गए। नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा और वाहनों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन

60 हजार वाहन बागपत से ज्यादा निकले
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वाहनों के उतरने पर रोक लगाने के कारण कई राज्यों के करीब 60 हजार ज्यादा वाहन बागपत से होकर गुजरे। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन खत्म होने के कारण ईपीई से वाहनों को बागपत से होकर निकाला गया। इस कारण यहां से काफी ज्यादा वाहन गुजरे। इससे जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को संभाल लिया। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी।

कुंडली बोर्डर खुलने से दिल्ली सहारनपुर मार्ग को मिलेगी राहत
किसान आंदोलन की समाप्ति पर रविवार को कुंडली बॉर्डर खुल जाएगा। इससे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बड़ी संख्या में गुजरने वाले हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और जम्मू के वाहनों की आवाजाही रुक जाएगी। बता दें कि किसान आंदोलन के चलते कुंडली बार्डर से दिल्ली जाने वाला मार्ग एक वर्ष से बंद है। तभी से वैकल्पिक मार्ग के रूप में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से आकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे से खेकड़ा लोनी होते हुए दिल्ली जा रहे है। एनएचएआई के टोल मैनेजर सुधीर कुमार का कहना है कि सिंघु बार्डर खुलने से दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहनों का आवागमन कम होने से राहत मिलेगी। हालांकि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि प्रदेशों के वाहन बंद होने से राजस्व भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed