{"_id":"613f99438ebc3e743c1e5ce1","slug":"jam-dm-s-car-and-ambulance-also-stuck-due-to-water-filling-on-national-highway-baghpat-news-mrt556086068","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर पानी भरने से जाम, डीएम की गाड़ी व एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर पानी भरने से जाम, डीएम की गाड़ी व एंबुलेंस भी फंसी
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में जाम में फंसी डीएम राजकमल यादव की गाड़ी को निकलवाने का प्रयास करता होमगा?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नेशनल हाईवे पर सिसाना में नहीं सुधर रहे हालात, बारिश होते ही भर जाता है कई फुट पानी
- डीएम की गाड़ी को होमगार्ड ने डिवाइडर पर चढ़कर निकलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हालात लगातार खराब होते जा रहे है। सोमवार दोपहर को तेज बारिश होने पर कई फुट तक पानी भर गया। सड़क में गड्ढे होने के कारण लंबा जाम लग गया। जाम में डीएम की गाड़ी के साथ ही एंबुलेंस भी फंस गई और मरीज की जान को खतरा हो गया। होमगार्ड ने डिवाइडर पर चढ़कर डीएम की गाड़ी को निकलवाया तो एंबुलेंस भी तभी उनकी गाड़ी के पीछे निकाली गई। उसके बाद भी सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा।
नेशनल हाईवे पर सिसाना में रविवार को गड्ढे भरने शुरू किए गए थे। मगर, सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश होने लगी और उससे सिसाना में नेशनल हाईवे पर दोबारा कई फुट तक पानी भर गया। इससे गड्ढों में डाली गई मिट्टी व रोडी निकल गए और वहां दोबारा से गड्ढे बन गए। इनमें वाहन फंसने के कारण लंबा जाम लग गया। जाम में डीएम राजकमल यादव की गाड़ी भी बागपत की तरफ आते हुए फंस गई। गाड़ी को जाम में फंसा देखकर गार्द में चल रही गाड़ी से निकलकर होमगार्ड ने डिवाइडर पर चढ़कर वाहनों को हटवाया और डीएम की गाड़ी को निकलवाया। जाम में दो एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे उनमें मौजूद मरीजों की जान आफत में आ गई। एंबुलेंस भी डीएम की गाड़ी के पीछे ही निकलवाई गई। इसके बाद भी वहां कई घंटे तक जाम लगा रहा।
स्कूल बस भी फंसी तो बच्चों को कमर पर लादकर निकाला
सिसाना में नेशनल हाईवे पर स्कूल बस भी फंस गई तो बच्चों को पानी के बीच से कमर पर लादकर निकाला गया। इसके अलावा वहां काफी गाड़ियां भी फंस गई तो बाइक बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सिसाना में नेशनल हाईवे पर पानी भरने की समस्या है और वहां गड्ढे हो गए है। इसके लिए एनएचएआई को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद वहां से पानी निकासी से लेकर सड़क ठीक कराने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। अब बारिश बंद होते ही वहां सबकुछ ठीक करा दिया जाएगा। - राजकमल यादव, डीएम।