फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jaiveer Tomar became the third president of the Bar Association

तीसरी बार बने बार एसोसिशन के अध्यक्ष जयवीर तोमर

Sun, 26 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 26 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jaiveer Tomar became the third president of the Bar Association
चुनाव में वोट डालती महिला वकील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर को 225 वोट मिली। जबकि उनके एडवोकेट कृष्णपाल 217 वोट पर ही सिमट गए। इस तरह जयवीर तोमर ने आठ वोट से जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले वर्ष 2006-2007 में भी विजय हुए थे। इस तरह वे तीन बार अध्यक्ष बन चुके हैं। 
विज्ञापन


 कचहरी परिसर में वादकारी प्रतीक्षालय भवन में शनिवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे मतदान तेजी से चला। इसके बाद मतदान की गति धीमी हो गई। दोपहर दो बजे के बाद मतदान ने गति पकडी़। 462 में से 447 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम तीन बजे मतदान खत्म हुआ। इसके आधे घंटे बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


शाम सात बजे चुनाव अधिकारी विजयपाल सिंह तोमर सूप ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया जयवीर सिंह तोमर आठ मत से विजयी हुए है। उन्होंने बताया  सदस्यों के वोटों की मतगणना 27 जून को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम की घोषणा होने के बाद पराजित उम्मीदवार मायूस नजर आए। वही विजयी के समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें पूर्व डीजीसी केपी सिंह, विक्रम सिंह खोखर, मूलचंद यादव, संजय गोड़, गजेंद्र बली,  देवेंद्र आर्य, सोमपाल बली, सुनील शर्मा, योगेंद्र, महेंद्र बंसल, सतीश पाबला, लोकेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रामअवतार, कपिल आदि रहे। 

अध्यक्ष हेतु जयवीर सिंह तोमर (विजयी), वोट  : 225         
कृष्णपाल सिंह (पराजित) वोट : 217

वशिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु  जयेश कुमार (विजयी) वोट : 214
चांदवीर राणा   (पराजित) वोट : 210
कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु निशित कुमार भारद्वाज  (विजयी) वोट 223

मुन्ना खान (पराजित) वोट : 186
महामंत्री हेतु नरेंद्र पंवार बली (विजयी) वोट : 248
ऋषि कुमार शर्मा (पराजित) वोट : 191

संयुक्त मंत्री हेतु अजय शंकर शर्मा (विजयी) वोट: 191
मुकेश कुमार वोट : 102 एवं अमित  खोखर (पराजित) वोट : 90
मोहित कुमार वोट 32

कोषाध्यक्ष हेतु राजकुमार तोमर (विजयी) वोट: 254
धर्मेंद्र कुमार (पराजित) वोट : 175






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed