फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jain society took out a rally to protest against the declaration of Sammed Shikhar as a tourist destination.

Baghpat News: सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने रैली निकाली

Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Jain society took out a rally to protest against the declaration of Sammed Shikhar as a tourist destination.
बागपत एसडीएम पूजा चौधरी को ज्ञापन देते श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सकल जैन समाज की ओर से मंगलवार को सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज के लोगों ने नगर में रैली निकालकर विरोध किया। रैली में समाज के लोग नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्थल को पर्यटन स्थल के बजाए पवित्र स्थल घोषित करने की मांग की।
समाज के लोगों का कहना है कि सरकार ने तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। जिसका समाज विरोध करता है। समाज के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि सरकार के मनमाने फैसले का प्रत्येक स्तर पर विरोध किया जाएगा। सम्मेद शिखर पर समाज के वीस तीर्थकर व अन्नता अन्नत मुनिराज तपस्या के बाद मोक्ष गए थे।
विज्ञापन

सम्मेद शिखर जैन समाज के लिए पवित्र स्थल है, जबकि सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। स्थल को पर्यटन स्थल घोषित होने पर स्थल की पवित्रता नष्ट हो जाएगी। रैली नगर के श्री 1008 जैन मंदिर से शुरू होकर कोर्ट रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। रैली में समाज के लोग व महिलाएं नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के निर्णय को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सम्मेद शिखर को पवित्र स्थल घोषित नहीं किया गया तो समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा। रैली में लवी कुमार जैन,् संजीव कुमार जैन, पीयूष कुमार जैन, अजय जैन, बिजेंद्र जैन, सचिन जैन, राकेश जैन, कपिल, आलोक, श्रीयांस जैन, राजबाला, पूनम जैन, रुबी जैन, नेहा जैन सहित समाज की काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed