फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jain society raised the demand for early arrest of the robbers

जैन समाज ने उठाई लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Sun, 02 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jain society raised the demand for early arrest of the robbers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। कस्बे के कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जैन समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की।
कपड़ा व्यापारी से लूट करने वाले लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कस्बे रविवार को मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर व दिल्ली के जैन समाज के लोग एकत्रित हुए। बैठक में राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना करने वाले लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से व्यापारी भयभीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार नहीं किए गए तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर थाना प्रभारी ने जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद जैन, गौरव जैन, राजेश जैन, जेडी जैन, प्रमोद जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, बोबी जैन, निशांत जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुठभेड़ में लूट का साजिश रचने वाला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना की साजिश रचने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन की दुकान में बुधवार रात करीब सवा नौ बजे तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। जिन्होंने व्यापारी व उसके बेटे को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की थी। पुलिस ने लुटेरे शबगा गांव निवासी सावन के पिता कृष्णपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि तुगाना नहर पुलिया पर मुठभेड़ के दौरान अतुल जैन निवासी बड़ौत व मूल निवासी शबगा को गिरफ्तार कर लिया। जो लूट की घटना की साजिश रचने का आरोपी है। अतुल जैन ने शबगा गांव के सावन को कपड़ा व्यापारी की दुकान में नकदी होने की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी को जेल भेज दिया और फरार लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed