फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It's getting hot during the day and cold at night, causing pain to people.

Baghpat News: दिन हो रहा गर्म तो रात में ठंड, लोगों को दे रहे दर्द

Sun, 16 Nov 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
It's getting hot during the day and cold at night, causing pain to people.
बागपत। यहां दिन में मौसम गर्म और रात में ठंड लोगों को दर्द दे रही है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 800 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सांस लेने में दिक्कत व जोड़ोें के दर्द के आ रहे हैं।
विज्ञापन


बदलते मौसम के कारण लोग तेजी से खांसी, जुकाम और पेट से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-जुखाम, खांसी और पेट से संबंधित बीमारियों के रहे। इनमें बुखार के 175 मरीज पहुंचे, जिसमें 25 की मलेरिया व 55 की डेंगू की जांच हुई। सांस के 125 मरीज पहुंचे और जोड़ों में दर्द के 90 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि नवंबर माह की शुरुआत के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड के कारण लोगों के जोड़ों में अधिक दर्द हो रहा है, क्योंकि इस समय पुरानी चोट में भी दर्द होना शुरू हो जाता है। इसलिए उन्हें खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

--

बुखार की वजह से जोड़ों में दर्द हो रहा है। कई दिन पहले बुखार आया था, लेकिन जोड़ों का दर्द सही हो रहा है। इसलिए अस्पताल में चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए पहुंची। -कीर्ति, कलक्ट्रेट काॅलोनी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है और रात में सबसे अधिक परेशानी होती है। इसलिए जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया हूं। -अनिल राठी, गांगनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed