फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ITI students performed

आईटीआई छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
ITI students performed
बड़ौत। जनता वैदिक प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप था कि उनसे पास कराने के नाम पर पैसे तो ले लिए, लेकिन फेल कर दिया गया। इस संबंध में छात्रों ने एसडीएम से भी शिकायत की और प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रधानाचार्य के साथ भी नोकझोंक हुई। बताया कि सत्र 2019-21 के प्रशिक्षणार्थियों से सीबीटी की परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए गए थे। इसके बावजूद 90 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं। यह भी कहना था कि जब इस मामले की शिकायत प्रधानाचार्य को की गई तो उन्होंने धमकियां तक दी गई कि भविष्य खराब कर देंगे। छात्रों को किसी तरह की स्कॉलरशिप भी नहीं दी जाती। इस मामले की शिकायत अब वे जिलाधिकारी से भी करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनीष तोमर, नीशु, पंकज, अभिषेक शर्मा, श्रवण तोमर, अरविंद कुमार, विकास कुमार, नदीम, आरिफ, शाहरुख, अमित, अनुज आदि मौजूद रहे। उधर, प्रधानाचार्य ऋषिपाल ने आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया। कहा किसी छात्र से कोई पैसा पास कराने के लिए नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed