फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It was cloudy in the morning, when the sun came out

Baghpat News: सुबह छाए रहे बादल, धूप निकली तो सर्दी से मिली राहत

Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy in the morning, when the sun came out
बागपत। आसमान में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर में बादल छटने पर धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। ठंडी हवा न चलने से शुक्रवार को सर्दी कम रही और लोग घरों से बाहर निकले, बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कोहरा और ठंडी हवा से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। सर्द हवा के कारण धूप खिलने के बावजूद लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। सर्दी बढ़ने के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे थे। शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर में बादल छटने पर धूप खिलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। सर्दी कम होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की चहल पहल रही। लोग सुबह सवेरे घरों से बाहर निकले, जिससे नगर के बाजारों में दिन भी लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि शाम होने पर धूप गायब होने पर सर्दी बढ़नी शुरु हो गई, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

----
हल्की बारिश की संभावना
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि अगले 24 घंटे जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग हिस्सों में रात में और शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed