{"_id":"5f610d218ebc3e9ae80138b6","slug":"irrigation-of-fields-will-be-done-with-dirty-drains-baghpat-news-mrt501381641","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नालों के पानी से होगी खेतों की सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे नालों के पानी से होगी खेतों की सिंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पाली गांव के पास 24 करोड़ की लागत से लगाया जाएगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
- एक दिन में किया जाएगा 14 लाख लीटर पानी का शुद्धिकरण
प्रवीण शर्मा
बागपत। शहर के गंदे पानी को सिंचाई के लायक बनाने के लिए पाली गांव के समीप सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। 24 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। प्लांट से प्रतिदिन लगभग 14 लाख लीटर पानी को शुद्ध किया जाएगा। सिंचाई के बाद बचे हुए शुद्ध पानी को यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। प्लांट लगने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा तथा यमुना नदी का भी प्रदूषण से बचाव होगा।
इन नालों को जोड़ा जाएगा प्लांट से
बागपत। बागपत शहर में चीनी मिल, काली माता मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी तथा बाईपास से गुजरने वाले चार मुख्य नाले है। शहर का पूरा गंदा पानी इन्हीं नालों से होकर यमुना नदी तक जाता है। इन चारों नालों को प्लांट से जोड़कर पानी को शुद्ध किया जाएगा।
प्लांट लगने से नगर में पानी की निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा तथा किसानों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। - ललित आर्य, ईओ, नगर पालिका।
शहर के पानी को शुद्ध करने के लिए 24 करोड़ रुपये की लागत से शीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण की मंजूरी मिल गई है। प्लांट में प्रतिदिन 14 लाख लीटर पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सर्वे कराया गया था। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम।