{"_id":"618166e37d4d4a692c4936a0","slug":"investigation-report-stuck-due-to-transfer-of-bdo-baraut-news-mrt5633074142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के तबादले से अटकी जांच आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के तबादले से अटकी जांच आख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट विकास का, बनवा दिए होर्डिंग का प्रकरण
सीडीओ ने मामले में गंभीरता से लेते हुए दो दिन में मांगी थी जांच आख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विकास के बजट से होर्डिंग बनवा दिए। इस मामले की जांच आख्या बीडीओ का तबादला होते ही अटक गई है। फिलहाल सीडीओ ने नवनियुक्त बीडीओ से जल्द से जल्द जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि जनपद के गांवों में विकास कार्य कराने के नाम पर सरकार ने ग्राम पंचायतों के खातों में तकरीबन 19 करोड़ की धनराशि गत माह भेजी थी। ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों में लगाने के बजाए ग्राम पंचायतों के प्रवेश मार्गों पर ग्राम प्रधान/ प्रधान प्रतिनिधि के नाम पर राजनीतिक लोगों की फोटो, समर्थित पार्टी के रंग के साथ हार्दिक स्वागत करने व मतदाताओं का आभार जताने के नाम पर ही करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित हुई। इसके पश्चात प्रशासन ने गत बुधवार को ग्राम पंचायतों के खातों में खंगाला शुरू किया। वहीं, फिलहाल जनपद से बीडीओ राहुल वर्मा, स्मृति अवस्थी का तबादला होते ही फिलहाल जांच आख्या अटक गई है। हालांकि सीडीओ व डीपीआरओ ने नवनियुक्त बीडीओ को जल्द से जल्द जांचकर आख्या देने के लिए कहा है। इस संबंध में बीडीओ ज्योति बाला का कहना है कि अभी तैनाती हुई है। सीडीओ के निर्देशों का पालन कर जल्द से जल्द जांच करके सीडीओ को आख्या भेजी जाएगी।