{"_id":"67ed856c92b81ad2ed00e093","slug":"investigation-begins-into-goods-train-derailment-baghpat-news-c-30-1-sha1004-146231-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच शुरू
Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खानआलमपुरा यार्ड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना की जांच के लिए बुधवार को डीआरएम अंबाला निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी हासिल की। रेलवे के अधिकारियों को घटना की पूरी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया निरीक्षण यान से खानआलमपुरा यार्ड पहुंचे। वह अंबाला से चलकर सीधे यार्ड में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एक दिन पहले मालगाड़ी के बेपटरी हुए कोच का बारीकी से निरीक्षण किया। रेलवे की तकनीकी टीम को मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के वैगन के पहिए पटरी से किस कारण से उतरे, इसकी पूरी पड़ताल की जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को वैगन की लंबाई और अन्य जरूरी पहुलओंं की जांच करने के निर्देश दिए। तकनीकी टीम को हर एक बिंदु से जांच करने के लिए कहा।
उन्होंने यार्ड में तैनात इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की काउंसलिंग भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही ना बरती जाए। रेलवे की ओर से हर गतिविधि के लिए प्रोटोकाल निर्धारित किए गए हैं।