{"_id":"6054eda28ebc3e8d35340bb3","slug":"introductory-letters-will-be-issued-by-room-inspectors-baghpat-news-mrt5305990139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों के जारी किए जाएंगे परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों के जारी किए जाएंगे परिचय पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा से 15 दिन पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय पर देनी होगी कक्ष निरीक्षकों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। परिचय पत्र पर कक्ष निरीक्षक की योग्यता, विषय और मोबाइल नंबर अंकित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व कक्ष निरीक्षकों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
24 अप्रैल से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में वॉइस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। कक्ष निरीक्षकों के फोटोयुक्त परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे। परिचय पत्र पर शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, पदनाम, नियुक्ति तिथि, विषय, योग्यता और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। एक कक्ष निरीक्षक को एक कक्ष में एक दिन ही ड्यूटी दी जाएगी। विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य शिक्षकों के प्रमाणपत्र को प्रमाणित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष निरीक्षकों की विद्यालय वार ड्यूटी लगाकर परीक्षा से 15 दिन पूर्व सूची क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।