फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions to maintain status quo in border dispute

सीमा विवाद : दोनों राज्य के किसानों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

Tue, 18 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Instructions to maintain status quo in border dispute
छपरौली (बागपत)। यूपी और हरियाणा सीमा विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हरियाणा के सनौली खुर्द स्थित पेट्रोल पंप परिसर में हुई। जिसमें दोनों राज्यों के किसान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिसका जहां पर कब्जा है, वहीं पर बना रहे। इसे बदलने का प्रयास न किया जाए। इससे ही विवाद होते हैं और विवाद किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जल्द ही उच्च अधिकारियों से सलाह मशविरा करके खादर क्षेत्र की समस्या के समाधान की स्थायी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बैठक में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जो भी किसान झगड़ा करेगा उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में एसडीएम समालखा वीरेंद्र सिंह हुड्डा, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष बापौली हरनारायण, थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा और टांडा चौकी इंचार्ज सहंसरपाल मलिक सहित शकील अहमद, नवाजिश प्रधान सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाण के किसानों ने किया था हमला
टांडा गांव में हरियाणा के किसानों ने बीती पांच मई को यूपी के किसानों पर हमला कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। हमलावरों ने किसानों की मिर्च की फसल भी खुर्द-बुर्द कर दी थी। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि कई अभी फरार हैं। किसानों के बीच विवाद न बढ़े इसके मद्देनजर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाने का निर्णय लिया था। जिसमें किसानों को भी शामिल किया गया। इससे पूर्व 16 अप्रैल को नंगला बहलोलपुर के किसान अनिल की सोनीपत जनपद की सीमा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों राज्यों के बीच यह सीमा विवाद करीब 50 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed