फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions given for arranging the seating of girls

बालिकाओं के बैठने की व्यवस्था करने के दिये निर्देश

Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for arranging the seating of girls
बड़ौत। श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल की बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर बिना शिक्षाधिकारियों की अनुमति के तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम के दरबार में मामला पहुंचने के बाद मंगलवार को डीएम ने स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही समिति के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराकर बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल बड़ौत के भवन को तोड़ना शुरू कर दिया। शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम, डीएम, कमिश्नर व मुख्यमंत्री से की। डीएम राजकमल यादव मंगलवार को स्कूल पहुंचे। उन्हें स्कूल कार्यालय में लगभग एक दर्जन बालिकाएं पढ़ती मिली। यह देख डीएम ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात कर डीएम ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था व स्कूल निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed