{"_id":"667c108758b62402d1091cde","slug":"instructions-for-repair-and-cleaning-of-residential-building-of-phc-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-114680-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पीएचसी के आवासीय भवन की मरम्मत कराने, सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पीएचसी के आवासीय भवन की मरम्मत कराने, सफाई के निर्देश
विज्ञापन
-डीएम ने अग्रवाल मंडी टटीरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों से की बातचीत
फोटो- 7
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजिका देखी और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पीएचसी अधीक्षक को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टटीरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी, जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति दर्ज मिली। उन्होंने ओपीडी का भी निरीक्षण किया। साथ ही दवाइयों का स्टाक चेक किया। मरीजों से पूछा कि यहां डाक्टर समय से आते हैं या नहीं, उनका व्यवहार कैसा है।
डीएम ने कहा कि परिसर में साफ-सफाई रहनी चाहिए और सभी चिकित्सक ड्रेस में रहें। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवासीय परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें कई भवन जर्जर मिले तो उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डाक्टरों को मरीजों का सही से उपचार करने के लिए कहा। इस दौरान केंद्र प्रभारी डा. मनीष त्यागी मौजूद रहे।