{"_id":"63ced6ab7b626252ae449f03","slug":"instructions-for-providing-the-list-of-center-administrators-and-room-inspectors-baghpat-news-c-14-1-90106-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश
Tue, 24 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज तुगाना की प्रधानाचार्या गीता शर्मा को प्रभारी नामित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन्होंने जल्द से जल्द केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों की जांचकर सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए हैं। कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों की जांच के लिए जिला स्तर पर प्रधानाचार्या गीता शर्मा को प्रभारी नामित किया गया है। प्रधानाचार्या गीता शर्मा नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक और नियुक्त होने वाले कक्ष निरीक्षकों की जांचकर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सौंपेंगी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने प्रधानाचार्या गीता शर्मा को बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए जांच कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
गुणा उत्तर पुस्तिका का किया जाएगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या के आधार पर उत्तर पुस्तिका अ तथा ब का वितरण किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल के छात्रों के परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत छात्रों का छह गुणा अ तथा इंटरमीडिएट के केंद्रों पर छात्रों की संख्या का पांच गुणा अ उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। हाईस्कूल के परीक्षा केंद्र पर वितरित की गई अ उत्तर पुस्तिका के सापेक्ष 40 प्रतिशत ब उत्तर पुस्तिका और इंटरमीडिएट के केंद्रों पर अ उत्तर पुस्तिका के सापेक्ष 30 प्रतिशत ब उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।
उत्तर पुस्तिका का वितरण कला के परीक्षार्थियों की संख्या को घटाकर किया जाएगा। मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे गए पत्र में निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश अनुसार ही परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएगी।