{"_id":"62fe9071a0371405fa22fb04","slug":"instructions-for-action-on-doctors-who-are-missing-from-the-district-hospital-without-informing-baghpat-news-mrt6015795186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से बिना बताए गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से बिना बताए गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सीएमएस डॉ. एसके चौधरी को सफाई व्यवस्था और बिना बताए कक्ष से नदारद रहने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने स्टोर रूम, अस्पताल के परिसर का निरीक्षण कर सफाई सही मिलने पर सीएमएस की प्रशंसा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई अधिक से अधिक रखने के साथ चिकित्सकों को अस्पताल में समय से पहुंचकर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना सूचना दिए नदारद रहने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों से जन औषधि केंद्र से ही दवाइयां खरीदने की अपील की। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।